पुश-अप्स करें बॉडीबिल्डर बने।

Mehtab Hussain
0

रोज़ाना पुश-अप्स से ही अपनी बॉडी बनाओ। बन जाओ बॉडीबिल्डर। लेकिन कैसे??

पुश-अप्स करें बॉडीबिल्डर बने।
पुश-अप्स करें बॉडीबिल्डर बने।


पुश-अप्स एक क्लासिक बॉडीवेट एक्सरसाइज है। जो छाती, कंधे, ट्राइसेप्स और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन एक बड़ा सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है  की "मैं रोज़ कितने पुश-अप्स करूं ताकि मुझे जल्दी और साफ नतीजे दिखें?"

इस सवाल का जवाब पूरी तरह आपकी फिटनेस लेवल, लक्ष्य और अनुशासन पर निर्भर करता है। आइए इसे विस्तार से समझें।

1. शुरुआती लोग कितने पुश-अप्स करें?

अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो ज़रूरी है कि आप धीरे-धीरे शुरुआत करें। इन 3 बातों का अमल करें।

1. शरुवात 10–15 पुश-अप्स प्रति दिन करे।

2. सप्ताह में 5 दिन पुश-अप्स करे।

3. धीरे-धीरे हर सप्ताह 5–10 पुश-अप्स बढ़ाते जाए।

2. मध्यम स्तर के लोग

यदि आप पहले से थोड़ा फिट हैं और नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। 

1. 20 से 40 पुश-अप्स प्रति दिन करे।

2. इन्हें 2–3 सेट्स में बाँटें।

3. आप वेरिएशन भी जोड़ सकते हैं (जैसे क्लैप पुश-अप्स, वाइड पुश-अप्स)

पुश-अप्स करें बॉडीबिल्डर बने।
पुश-अप्स करें बॉडीबिल्डर बने।

3. उन्नत स्तर के लोग

अगर आप फिटनेस में अच्छे स्तर पर हैं और ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

1. 50 से 100 पुश-अप्स प्रति दिन, 3–5 सेट्स में करे।

2. वेटेड पुश-अप्स या डिफिकल्ट वेरिएशन जोड़ें।

3. पुश-अप्स को अन्य बॉडीवेट एक्सरसाइज़ के साथ जोड़ें (जैसे प्लैंक, पुल-अप्स)

4 कितने दिन में नतीजे दिखते हैं?

पहले 2 हफ्तों में आप ताकत और स्टैमिना में बदलाव महसूस करेंगे। 3–4 हफ्तों में आपके चेस्ट और ट्राइसेप्स की शेप में थोड़े फर्क नजर आने लगते हैं। अगर आप सही डाइट, नींद और रिकवरी का ध्यान रखते हैं, तो 6–8 हफ्तों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

5. ध्यान रखने योग्य बातें

1. सही फॉर्म ज़रूरी है
2. ओवरट्रेनिंग से बचें
3. प्रोटीन युक्त आहार लें
4. पर्याप्त नींद और दिन में 10 से 12 गिलास पानी पिए।

निष्कर्ष:

पुश-अप्स एक प्रभावी और आसान एक्सरसाइज़ है जिसे कोई भी बिना जिम जाए कर सकता है। आप चाहे शुरुआत कर रहे हों या पहले से फिट हों, रोज़ाना 15 से 100 पुश-अप्स के बीच अभ्यास करके आप 1 से 2 महीनों में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। बशर्ते आप नियमितता और सही तकनीक का पालन करें।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default