घर पर व्यायाम सुरु करें, जिम के पैसो की बचत करे।

Mehtab Hussain
0

घर पर व्यायाम कैसे करें: फिटनेस बेनिफिट्स इन हिंदी

स्वस्थ जीवनशैली का सपना हर किसी का होता है, परंतु व्यस्त जिंदगी के कारण अक्सर लोग जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते। ओर जिम की फी भी कभी मंहगा पड़ता है। ऐसे में घर पर व्यायाम करना एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है। आइए जानें कैसे आप अपने घर पर ही बिना किसी विशेष उपकरण के व्यायाम कर सकते हैं, पैसों की बचत कर सकते है और फिट रहे सकते है।

घर पर व्यायाम सुरु करें, जिम के पैसो की बचत करे
घर पर व्यायाम शुरू करें: फिट रहें और जिम के भारी खर्च से बचें


समय और पैसे की बचत

समय की बचत :- घर पर व्यायाम करने से आपको जिम जाने और लौटने में लगने वाला समय बचता है।

पैसों की बचत :- जिम की महंगी मेंबरशिप से बचते हुए आप बिना किसी खर्च के घर पर खुद की फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं।

निजी और आरामदायक माहौल

आप अपने समय और सुविधा के अनुसार खुद को व्यायाम के लिए प्रेरित कर सकते हैं। परिवार को भी साथ मैं जोड़े और उनके साथ में व्यायाम करते समय थोड़ा हँसी मज़ाक माहौल बनाये ओर व्यायाम के मज़े ले।

घर पर व्यायाम की शुरुआत कैसे करें?

घर पर व्यायाम आरंभ करना बेहद सरल है, बस कुछ छोटी-छोटी योजनाएं और लक्ष्यों का निर्धारण करें।

व्यायाम का चार्ट बनाएं

सप्ताह का कार्यक्रम तैयार करें :- सप्ताह में कम से कम चार दिन व्यायाम करने का प्रयास करें।

समय निर्धारित करें :- दिन का एक समय निश्चित करें जब आप व्यायाम करेंगे। यह सुबह या शाम का समय हो सकता है।

सही आहार चुनें

व्यायाम के साथ सही आहार पर ध्यान देना भी जरूरी है। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेने की कोशिश करें। पर्याप्त पानी का सेवन करें।

बिना उपकरण व्यायाम

आपके पास घर में जिम के उपकरण नहीं है? कोई बात नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसे व्यायाम बताने जा रहे हैं जिन्हें बिना उपकरण के भी किया जा सकता है।

पुश-अप्स और प्लैंक्स

पुश-अप्स :- यह आपके ऊपरी शरीर को मजबूत बनाने के लिए आदर्श व्यायाम है।

प्लैंक्स :- यह व्यायाम आपके कोर मसल्स को मजबूत करने में सहायक है।

दंड-बैठक और स्क्वाट्स 

दंड-बैठक :- यह आपके पैर और कमर के लिए उत्तम व्यायाम है।

स्क्वाट्स :- यह आपकी जांघों और हिप्स के लिए फायदेमंद है।

मनोरंजन के साथ व्यायाम

हर कोई व्यायाम को बोझ नहीं मानता। इसे मजेदार बनाएं।

डांस कार्डियो ओर योग

1. डांस के साथ साथ अपनी कैलोरीज को बर्न करें।

2. कार्डियो व्यायाम जैसे कि जॉगिंग या रस्सी कूदना भी आज़माएं।

3. शरुवात में आसान योग आसन से करे और फिर मुश्किल आसन करे।

निष्कर्ष

घर पर व्यायाम करना न केवल सरल और सुविधाजनक है, बल्कि यह आपकी सेहत में सुधार लाने का एक प्रभावी तरीका भी है। थोड़ी सी लगन और नियमितता से आप अपने शरीर को नई ऊर्जा और स्वास्थ्य से भर सकते हैं। आज से ही अपने फिटनेस की ओर एक कदम बढ़ाएं और स्वस्थ रहें।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default